सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने दिलायी ग्राम प्रधानों समेत सैकड़ों को भाजपा की सदस्यता




नवीन चौहान.
हरिद्वार में सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने दूसरे दलों के सैकड़ों लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलायी, इनमें करीब 30 ग्राम प्रधान भी शामिल हैं। सभी ने भाजपा नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी ज्वाईन करने की बात कही है।

भारतीय जनता पार्टी हरिद्वार के जिला भाजपा कार्यालय पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं लोक सभा सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक एवं भारतीय जनता पार्टी हरिद्वार जिला अध्यक्ष संदीप गोयल, संगठनात्मक जिले रुड़की के जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति एवं झबरेड़ा विधानसभा से प्रत्याशी रहे राजपाल सिंह के द्वारा झबरेड़ा, मंगलोर, भगवानपुर कलियर एवं खानपुर विधानसभा से बसपा एवं कांग्रेस की प्रदेश एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों एवं अनुसूचित समाज एवं लगभग 30 ग्राम प्रधानों एवं अन्य दलों के सैकड़ों की संख्या में आए हुए पदाधिकारियों को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई।

डॉ. निशंक ने सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी का पटका पहनाकर एवं फूल माला पहनाकर स्वागत किया और कहा कि यह राज्य हम सभी का है और मैं याद दिलाना चाहता हूं कि यह राज्य किन परिस्थितियों में बना है, इस राज्य को बनाने में भाजपा का अहम योगदान रहा है। अन्य कई राजनीतिक दल इस राज्य के गठन के विरोधी रहे हैं। यह भाजपा सरकार की ही देन है कि आज केंद्र एवं प्रदेश की सरकारों के द्वारा हमारा राज्य देश के अग्रणीय राज्यों की लाइन में खड़ा हो रहा है। हमारे प्रदेश की सरकार के मुखिया मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने राज्य को 2025 तक देश के अन्य राज्यों में ले जाने का जो संकल्प लिया है वह आप और हम सबको मिलकर पूरा करना है।

कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी की सरकार है कि जिन्होंने बाबा साहब को भारत रत्न देकर एवं पंचतीर्थ बनाकर बाबा साहब एवं अनुसूचित समाज के भाइयों का का सम्मान किया। आज आपका इतनी भारी संख्या में भारतीय जनता पार्टी सदस्यता ग्रहण करना यह दर्शाता है कि आने वाले समय में किस प्रकार अन्य राजनीतिक दलों का सूपड़ा ही साफ होने वाला है और मैं भी आपको विश्वास दिलाता हूं कि पूरी भारतीय जनता पार्टी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। हम सब मिलकर देश के प्रधानमंत्री को ताकत देंगे और आगे बढ़ने के लिए अपना योगदान देंगे।

सदस्यता लेने वालों में हर जोली जट से मेनपाल प्रधान मुंडेट से मनोज कुमार, कुड़ी से मांगेराम प्रधान, उदलहैड़ी से सुरेश कुमार पूर्व प्रधान, नारसन कला से सोनिया, नत्थू खेड़ी से बिट्टू, बसवाखेड़ी से सोनू प्रधान, कुस्लीपुर से सुदेश, धोई से सरिता देवी, बरहमपुर जट से सचिन प्रधान, कृष्णपाल प्रधान वेद भूषण प्रधान ,अशोक कुमार प्रधान, संजय कुमार प्रधान, मोनू कुमार प्रधान, जगदेव सिंह प्रधान, कवर पाल प्रधान, रविंद्र कुमार प्रधान आदि सैकड़ों लोगों ने सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर भाजपा के पूर्व विधायक संजय गुप्ता अनुसूचित मोर्चा के जिलाअध्यक्ष तेलूराम, दिनेश पवार, अमीलाल बाल्मीकि, सुनील सैनी, अनिल अरोड़ा, निपेंद्र चौधरी, लव शर्मा, आशु चौधरी, मोहित वर्मा, विजय चौहान, संजय कुमार, आदित्य राज सैनी, अरविंद गौतम, लक्ष्मण नागर, अभिनंदन गुप्ता, प्रदीप वैध, सुबोध शर्मा, मनोज गौतम, धर्मेंद्र चौहान, अभिनव चौहान, आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *