शिवालिकनगर व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों को विधायक आदेश चौहान ने दिलायी शपथ




नवीन चौहान.
शिवालिकनगर व्यापार मंडल की कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि विधायक आदेश चौहान रहे। समारोह में विधायक आदेश चौहान के अलावा शिवालिकनगर नगर पालिका के चेयरमैन राजीव शर्मा, कांग्रेस नेता महेश प्रताप राणा, समाजसेवी डा.विशाल गर्ग आदि ने पदाधिकारियों को पद के प्रति निष्ठा की शपथ दिलायी।

शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए विधायक आदेश चौहान ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था के मुख्य सूत्रधार हैं। कोरोना काल में व्यापारियों ने धैर्य का परिचय देते हुए लाॅकडाउन को सफल बनाया और जरूरतमंदों की सेवा में योगदान किया।

व्यापारियों की समस्याओं के समाधान व उनके हितों के लिए सरकार निरंतर कदम उठा रही है। नगर पालिका चेयरमैन राजीव शर्मा ने कहा कि व्यापारियों को पूर्ण सहयोग प्रदान किया जाएगा। कांग्रेस नेता महेश प्रताप राणा व समाजसेवी डा.विशाल गर्ग ने पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि संगठित होकर व्यापारी हितों में कार्य करें। व्यापार मण्डल अध्यक्ष विभास सिन्हा व महामंत्री अशोक उपाध्याय ने कहा कि व्यापारी हमेशा ही शासन प्रशासन का सहयोग करते रहे हैं। व्यापारियों की समस्याओं का प्रशासन से समन्वय बनाकर समाधान कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोरोना काल के बाद से ही व्यापारी मंदी का सामना कर रहे हैं। सरकार को व्यापारियों की समस्याओं का संज्ञान लेते हुए व्यापारियों की मदद के लिए पैकेज जारी करना चाहिए।

लाॅकडाउन अवधि के बिजली, पानी के बिलों को माफ करना चाहिए और बैंकों से लिए गए ऋण की किश्तों की अदायगी में छूट प्रदान करनी चाहिए। इस दौरान व्यापार मंडल के मीडिया प्रभारी शाहरुख अली, कोषाध्यक्ष समीर अग्रवाल, सह कोषाध्यक्ष विजय अग्रवाल, उपाध्यक्ष रविंदर उनियाल, प्रवीण तिवारी, गोविंद चौधरी, रवि वर्मा, विवेक गुप्ता, महामंत्री ऋषभ शर्मा, प्रचार मंत्री रिंकू चौरसिया, सह संगठन मंत्री रणजीत कुमार, सचिव विवेक चौहान, हिमांशु माहेश्वरी सचिव, उपेंद्र चौधरी, आलोक बंसल, संगठन मंत्री शिवेश, संगठन मंत्री संजय गुप्ता, गौरव शेट्टी, महेश चौहान, सुमित पाल सिंह, आजम सलमानी, सुधा सिंह, हेम बोरा दिनेश कांडपाल, सत्येंद्र सिंह, भुवन डिमरी, धीरज कुमार, सुदीप जैन आदि संगठन पदाधिकारियों के अलावा कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *