हरिद्वार के युवा व व्यापारियों को लगी लाखों की चपत, पावर बैंक पैंसा लेकर फरार





गगन नामदेव
हरिद्वार के युवाओं व व्यापारियों को कोरोना संक्रमण काल में करारी आर्थिक चोट लगी है। पावर बैंक एप्प पैंसा लाखों रूपये की रकम लेकर फरार हो गया है। हरिद्वार के व्यापारी बिना मेहनत के अमीर बनने का सपना देख रहे थे। किट्टी पार्टी में रकम खोने के बाद भी कोई सबक नहीं लिया। युवा और व्यापारियों को उनकी लालची प्रवृत्ति के चलते एक बार फिर बड़ा आर्थिक नुकसान उठाने को मजबूर कर दिया है। हालांकि अभी तक पीड़ितों की ओर से पुलिस थाने में कोई शिकायत दर्ज नही कराई गई है। लेकिन सोशल मीडिया पर पावर बैंक एप्प के फरार होने और लाखों की रकम डकारने के चर्चे आम हो गए है।
पावर बैंक एप्प पैंसा दोगुना करने का लालच देता था। जिसके लिंक को सोशल मीडिया पर वायरल किया जाता था। हरिद्वार के युवाओ को लिंक मिला तो वह खुशी से पागल हो उठे। उन्होंने तत्काल अपनी मेहनत की कमाई लगानी शुरू कर दी। अपने दोस्तों को लिंक शेयर किया और बिना मेहनत के पैंसा कमाने का रास्ता बताया। देखते ही देखते चंद महीने में हजारों युवा इस लिंक से जुड़ गए। हरिद्वार के व्यापारियों को लिंक मिला तो वह भी जुड़ गए। फरवरी माह 2021 से शुरू हुए इस लिंक में 300 रूपये से शुरूआत होती थी। 600 रूपये से 150000 लाख तक का प्लान था।
लूट करने का तरीका
छह सौं का प्लान खरीदना पड़ता था। जिसके बाद 1रूपया 47 पैंसा प्रति घंटा आता था। जिसमें 18 फीसदी जीएसटी काटा जाता था। एक पीड़ित ने बताया कि 600 जमा किए और 1700 मिले। हरकी पैड़ी कलर लैब वाले को चार लाख लगाए। उसको कई लाख का नुकसान हुआ। 70 हजार का प्लान वाले को 200 रूपये प्रति घंटा मिलने के लालच में नुकसान हुआ। कुल मिलाकर हरिद्वार के व्यापारी एक बार फिर ठगे जा चुके है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *