नवीन चौहान
सिने जगत के महानायक अमिताभ बच्चन का आज 78वां जन्मदिन है। बिग बी के जन्मदिन की ट्वीट कर उन्हें बधाई दे रहे हैं। बिग बी अमिताभ बच्चन ने भी अपने फैंस को सोशल मीडिया के माध्यम से मैसेज दिया है। बिग बी ने अपने ट्वीट में लिखा है कि केबीसी के लिए 9 बजे सुबह से लेकर 9 बजे रात तक उन्होंने काम किया और अब उसके बाद रिकॉर्डिग कर रहा हूं। बिना मेहनत के जीवन में कुछ मिलता नहीं। बाबूजी कहते थे- जब तक जीवन है तब तक संघर्ष है। महानायक अमिताभ बच्चन का जन्म 11 अक्टूबर 1947 में प्रयागराज में हुआ था। अमिताभ बच्चन अपने फैंस का पूरा ध्यान रखते हैं। सोशल मीडिया पर भी वह लगातार अपडेट रहते हैं।