नवीन चौहान.
ऋषिकेश स्थित एम्स की छठी मंजिल से एक एमबीबीएस सेकेंड ईयर के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में गिरने से मौत हो गई। इस घटना से एम्स प्रशासन में हड़कंप मच गया।
मृतक छात्र की पहचान रजत मूंद पुत्र विजय कुमार निवासी श्रीगंगानगर राजस्थान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रजत मेडिकल कॉलेज की छठी मंजिल ने नीचे गिरा। फर्श पर गिरने की आवाज सुनकर लोग घटनास्थल की ओर दौड़े।
एम्स प्रशासन ने तत्काल रजत को उठाकर इमरजेंसी में पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद रजत को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल रजत का शव मोर्चरी में रखवा दिया गया है। अभी पुलिस और प्रशासन घटना की जांच में जुट गए हैं।
बता दे कि वर्ष 2020 में रजत मूंद ने एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए एम्स ऋषिकेश में एडमिशन लिया था। फिलहाल, एम्स एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के छात्रों में शोक की लहर है।