मनिंदर विहान ने एमएलसी अश्विनी त्यागी को पुष्प गुच्छ भेंट किया




संजीव शर्मा
भाजयुमों के पूर्व जिला मंत्री मनिंदर विहान ने एमएलसी अश्विनी त्यागी को उनके आवास पर जाकर पुष्प गुच्छ देकर बधाई दी। मनिंदर विहान ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उसका वह निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे।
इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान और महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल भी मौजूद रहे। बतादें अश्विनी त्यागी को निर्विरोध एमएलसी चुना गया है। पार्टी ने उनके कार्य को देखते हुए एमएलसी का प्रत्याशी घोषित किया था। निर्वाचित होने के बाद वह रविवार को मेरठ पहुंचे थे। यहां पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया था। उनको बधाई देने वालों का अभी तांता लगा है। सोमवार को मनिंदर विहान ने भी एमएलसी अश्विनी त्यागी से मुलाकात कर उन्हें बधाई देते हुए पुष्प गुच्छ भेंट किया।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *