मदन कौशिक ने बखूबी निभायी जिम्मेदारी, चुनाव में पार्टी को जीत दिलाकर तोड़ा मिथक




नवीन चौहान.
प्रदेश के कद्दावर नेता और हरिद्वार विधायक मदन कौशिक भाजपा में राजनीतिक बड़ा चेहरा है। पार्टी हाईकमान से उन्हें जो भी जिम्मेदारी मिली उसे उन्होंने बखूबी निभाया। यही नहीं विधानसभा चुनाव में पार्टी अध्यक्ष रहते हुए पार्टी को बड़ी जीत दिलाकर मिथक भी तोड़ा। यही कारण है कि राजनीति की जब बात होती है मदन कौशिक का नाम जरूर सामने आता है।

मदन कौशिक ने प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री का पद भी संभाला, उन पर शहरी नगर विकास मंत्री के पद पर रहते हुए प्रदेश में विकास कार्यों को गति थी। आबकारी विभाग का पद रहा तो प्रदेश की आबकारी नीति में कई सुधार कर प्रदेश सरकार का राजस्व बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। यही नहीं विधानसभा में उन्हें जो भी जिम्मेदारी सौंपी गई उसका पूरी कर्तव्य निष्ठा के साथ निर्वहन किया।

हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में इस बार माहौल भाजपा के विपरीत बन रहा था। लेकिन पार्टी अध्यक्ष मदन कौशिक ने इस विपरीत माहौल को पार्टी के समर्थन में बदलने के लिए अपनी रणनीति का लाभ उठाया। यही वजह रही कि प्रदेश में जहां यह मिथक रहा कि लगातार दो बार एक ही पार्टी की सरकार नहीं बनती उन्होंने इस मिथक को तोड़ते हुए प्रदेश में पुनः पूर्ण बहुमत की भाजपा की सरकार बनवायी। अब पार्टी ने प्रदेश का नया अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को बनाया है।

मदन कौशिक का नाम एक जनप्रिय नेता के रूप में जाना जाता है। वह अपने विधानसभा ही नहीं प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी कार्यकर्ताओं के बीच लोकप्रिय हैं। वह हमेशा गरीबों की मदद के लिए आगे रहते हैं। वह सीधे अपने क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से संवाद करते हैं जनता के लिए हमेशा उपलब्ध रहते हैं। अब देखना यही है कि पार्टी उन्हें कोई और बड़ी नई जिम्मेदारी क्या देती है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *