पूर्व केबिनेट मंत्री मदन कौशिक के करीबी संकट में फंसे, किसने ली फिरकी जो पुलिस से करने पड़ी शिकायत





नवीन चौहान
पूर्व केबिनेट मंत्री व वर्तमान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के करीबी भाजपा नेताओं की किसी अज्ञात ने सोशल ​मीडिया के माध्यम से अजीबो—गरीब फिरकी ले ली। जिसके बाद भाजपा नेता बैचेन हो उठे। फोन उठाना मजबूरी बन गया लेकिन जबाब देते नही बन रहा। हालांकि यह सब राजनैतिक षडयंत के तहत किया गया। जिसने भी यह कार्य किया मदन कौशिक को राजनैतिक नुकसान पहुंचाने के लिए किया गया। जिसके दुरगामी परिणाम आसन्न चुनाव में दिखाई देंगे। लेकिन यह कार्य बहुत ही सोच समझकर किया है। फिलहाल भाजपा नेताओं का कहना है कि पुलिस से शिकायत दर्ज करा दी गई है। जिसने भी पोस्ट की है, उसकी पहचान कराने का प्रयास जारी है।


बताते चले कि कोरोना संक्रमण काल में हरिद्वार में अस्पताल की व्यवस्थाओं का संकट है। अस्पताल में आक्सीजन और वैंटीलेटर की भारी कमी है। आक्सोफ्लोमीटर की भारी कमी हो रही है। ब्लड व प्लाजमा के लिए कोरोना पीड़ितों को संघर्ष करना पड़ रहा है। ऐसे में किसी अज्ञात व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल कर दी। पोस्ट में बताया गया कि किसी भी सहायता के लिए निम्न फोन नंबरों पर संपर्क करें। सूची में मदन कौशिक के करीबी भाजपा कार्यकर्ताओं के नाम और मोबाइल नंबर जारी कर दिए गए। देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश में आईसीयू, बेड, वेंटीलेटर,ब्लड, प्लाजमा, ओक्सोमीटर की जरूरतों को पूरा करने का भरोसा दिया गया। सोशल मीडिया पर इन नंबरों के प्रकाशित करने के बाद से ही भाजपा कार्यकर्ता परेशान हो गए। पीड़ितों ने फोन करने शुरू कर दिए।
सूची में शामिल एक नाम जो कि मदन कौशिक के सबसे करीबी माने जाते है दीपक टंडन से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि यह सूची फर्जी है। किसी ने उनको परेशान करने और मदन कौशिक को राजनैतिक नुकसान पहुंचाने के लिए किया है। इस मामले में पुलिस को शिकायत की गई है। किसने यह कृत्य किया उसकी जानकारी जुटाई जा रही है।
लेकिन सबसे अहम बात यह भी कि इस सूची में भाजपा कार्यकर्ताओं के नामों को पीड़ितों की मदद करने के लिए दिया गया है। तो फिर भाजपा कार्यकर्ता समाजसेवा के नाम पर विचलित क्यो हो गए। आखिरकार पीड़ितों की मदद करने की ही तो बात है। फिर पुलिस से शिकायत किसलिए की जा रही है। भाजपा में कार्यकर्ता समाजसेवा करने के लिए ही तो शामिल है। फिर समाजसेवा के नाम से पीछे क्यो हट रहे है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *