चंद्रयान 2: आर्बिटर ने ढूंढी विक्रम लैंडर की लोकेशन, तस्वीर इसरो को भेजी




नई दिल्ली। इसरो के वैज्ञानिकों को चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम की लोकेशन मिल गई है। लैंडर विक्रम की तस्वीर आर्बिटर ने ढूंढकर भेजी है। जो तस्वीर इसरो के वैज्ञानिकों को मिली है उसके मुताबिक लैंडर विक्रम चांद की सतह पर अपनी निर्धारित लोकेशन से पांच सौ मीटर की दूरी पर दिखाई दिया है। विक्रम लैंडर की चांद के चक्कर काट रहे ऑर्बिटर ने थर्मल तस्वीर भेजी है। इसकी जानकारी इसरो अध्यक्ष के सिवन ने देशवासियों को दी है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार फिलहाल इसरो के वैज्ञानिकों को लैंडर से संपर्क स्थापित नहीं हो पाया है। वैज्ञानिक लैंडर से संपर्क करने का प्रयास कर रहे हैं। यह प्रयास अगले 14 दिन तक जारी रहेगा। सूत्रों की मानें तो जल्द ही वैज्ञानिक लैंडर से संपर्क कर सकते हैं। हालांकि इसरो अध्यक्ष ने कहा कि इस बारे में अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा। बतादें के शुक्रवार-शनिवार की रात को चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग के समय इसरो का लैंडर विक्रम से संपर्क टूट गया था। आखिर के डेढ़ मिनट में अचानक विक्रम लैंडर इसरो वैज्ञानिकों के सपंर्क से दूर हो गया था। उससे वैज्ञानिकों को संपर्क टूट गया था। जिसके बाद वैज्ञानिकों के चेहरे पर मायूसी छा गई थी। वह काफी देर तक लैंडर से संपर्क साधने की कोशिश करते रहे लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ था। अब जब आर्बिटर ने लापता हुए विक्रम की थर्मल तस्वीर भेजी तो इस अभियान से जुड़े वैज्ञानिकों को उम्मीद की किरण दिखायी देने लगी है।

(फोटो— प्रतीकात्मक)



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *