लिटिल मैरी स्कूल के बच्चों में गजब का आत्मविश्वास




नवीन चौहान
लिटिल मैरी स्कूल अभिभावकों की कसौटी पर पूरी तरह से खरा उतर रहा है। स्कूल के बच्चे शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक और राजनैतिक ज्ञान भी अर्जित कर रहे है। नौनिहालों को देश के प्रधानमंत्री से लेकर राष्ट्रपति के नामों की भी पूरी जानकारी है। लिटिल मैरी स्कूल के बच्चों का आत्मविश्वास बड़ों-बड़ों को दांतो दले अंगुली दबाने को मजबूर कर सकता है। इसी के चलते अपने नौनिहालों का ल्टििल मैरी स्कूल में एडमिशन कराने के लिए अभिभावक पहुंच रहे है। स्कूल में एडमिशन प्रक्रिया जारी है। प्ले से लेकर कक्षा आठ तक संचालित होने वाले इस स्कूल में काफी संख्या में बच्चे शिक्षा हासिल कर रहे है।
कनखल के विष्णु गार्डन अरिहंत विहार कॉलोनी मे स्थित लिटिल मैरी स्कूल एक मुकाम की ओर अग्रसरित है। स्कूल की निर्देशिका मंजू सिंह बच्चों के सुनहरे भविष्य का निर्माण करने के लिए पूरी तरह संजीदा है। वह पूरी कर्तव्यनिष्ठा और तन्मयता के साथ बच्चों को अक्षर ज्ञान से लेकर सामाजिक और राजनैतिक क्षेत्र की पूरी जानकारी दे रही है। लिटिल मैरी स्कूल में बच्चों को बोलचाल के तरीके से लेकर अच्छे आचरण करने की सीख दी जा रही है। स्कूली बच्चों को लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व मतदान की भी पूरी जानकारी है। मतदान की जागरूकता के लिए स्कूली बच्चे एक रैली निकालने की तैयारियों में व्यस्त है। नौनिहालों में गजब का आत्मविश्वास दिखलाई पड़ता है। स्कूल की निर्देशिका मंजू सिंह बच्चों को क्या करना चाहिए और क्या नही करना चाहिए इस बात की जानकारी खुद देती है। यही कारण है कि बहुत ही कम समय के भीतर इस स्कूल ने हरिद्वार में बड़ी ख्याति अर्जित की है। लिटिल मैरी स्कूल किसी परिचय का मोहताज नही है। फिलहाल इस स्कूल के बच्चे और निर्देशिका लोकतंत्र के महापर्व की जागरूकता रैली की तैयारियों को लेकर व्यस्त है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *