चम्पावत उप चुनाव में भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची जारी, त्रिवेंद्र भी करेंगे प्रचार




नवीन चौहान.
भाजपा ने प्रदेश में चम्पावत विधानसभा के लिए हो रहे उप चुनाव में अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। सूची में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का नाम भी शामिल हैं।

इस सीट पर भाजपा से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा ने दावा किया है इस सीट पर पुष्कर सिंह धामी रिकार्ड मतों से अपनी जीत दर्ज करेंगे। चुनाव में प्रचार के लिए भाजपा हाईकमान ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का नाम भी शामिल हैं। इनके अलावा यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का नाम भी स्टार प्रचारकों में शामिल हैं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, पूर्व सीएम व सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक का नाम भी शामिल हैं।

देखिए स्टार प्रचारकों की सूची:—



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *