मास्क की आकृति का कुंभ पुलिस ने बनाया रिकार्ड और डयूटी पर बिना मास्क, देंखे वीडियो





नवीन चौहान
आईजी संजय गुंज्याल के मास्क की आकृति बनाने का इंडिया बुक बल्र्ड रिकार्ड बनाकर मास्क पहनने का संदेश दिया। लेकिन कुंभ पुलिस ने डयूटी पर मास्क ही उतार दिया। कोरोना संक्रमण से सबसे ज्यादा मुकाबला करने कुंभ पुलिस के जवानों को खुद अपनी ही जिंदगी को लेकर गंभीर नही है। पुलिस का यह हाल तो तब है जब कोरोना संक्रमण से जागरूक करने के लिए पुलिस के आलाधिकारी लगातार संदेश दे रहे है। आईजी संजय गुंज्याल खुद हमेशा मास्क पहने दिखाई देते है।


यह खबर पुलिसकर्मियों को कोरोना संक्रमण से खुद को बचाकर रखने के लिए सतर्क करने के दृष्टिगत है। कुंभ पर्व 2021 में सबसे बड़ी जिम्मेदारी पुलिस के कंधों पर है। पुलिस को जनता की भीड़ का प्रबंधन करना है। संतों को शाही स्नान कराना है। तमाम चौराहों में पुलिसकर्मियों को भीड़ के सबसे ज्यादा नजदीक रहना है। एक—एक पुलिसकर्मी की महत्वपूर्ण भूमिका है। ऐसे में पुलिसकर्मियों को कोरोना संक्रमण से खुद को बचाकर रखना बहुत जरूरी है। पुलिसकर्मी मास्क पहनकर जरूर रखे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *