बलवे के 2 आरोपियों को खानपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार




योेगेश शर्मा.
थाना खानपुर पुलिस ने बलवे के 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने हथियारों के लैस होकर जान से मारने की नियत से हमला किया था। मामला ग्राम माड़ाबेला खानपुर का है, पुलिस इस मामले के अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

थाना खानपुर पुलिस के मुताबिक दिनांक 04/02/2023 को वेदवती निवासी ग्राम माड़ाबेला थाना खानपुर द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर अभियुक्त भारत आदि पर थाना खानपुर में वादिया के बेटे के साथ हथियारों के लैस होकर जान से मारने की नियत से गाली गलौच करते हुए अचानक हमला करने, जिससे घायल विकास को गम्भीर चोट लगने से बेहोश होने के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 41/2023 धारा 147,148,149,323,307,504,506, भा0द0वि0 पंजीकृत किया गया।

मुकदमें में नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी व तलाश हेतु गठित टीम ने देर शाम नामजद अभियुक्तों में दो अभियुक्तों को ग्राम माड़ाबेला से गिरफ्तार किया गया। अन्य अभियुक्त की जल्द गिरफ्तारी हेतु तालश जारी है। गिरफ्तार अभियुक्तों को आवश्यक कार्रवाही के लिए मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त-
1-भारत पुत्र मांगेराम निवासी ग्राम माड़ाबेला खानपुर
2-सन्तराम पुत्र पितम्बर निवासी ग्राम माड़ाबेला खानपुर

पुलिस टीम का विवरण
1-उ0नि0 रविन्द्र जोशी
2-कानि0 रघुनाथ सिंह
3-कानि0 अनिल कुमार
4-कानि0 सुधीर कुमार



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *