अवैध स्मैक के साथ कनखल पुलिस ने एक किया गिरफ्तार




नवीन चौहान.
कनखल पुलिस ने अवैध स्मैक के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 4.50 ग्राम स्मैक बरामद की गई है।

कनखल पुलिस अवैध मादक पदार्थ आदि की तस्करी करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना कनखल के नेतृत्व में टीम नियुक्त की गई। जिसके क्रम में थाना कनखल पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत चलाए गए अवैध मादक पदार्थ की रोकथाम हेतु वह उसके विरुद्ध निरोधात्मक अभियान लगातार जारी रखते हुए दिनांक 4-05-2022 की रात्रि एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया।

आरोपी का नाम शिवा शर्मा पुत्र महेंद्र शर्मा निवासी टोकन नंबर 10 बैरागी कैंप कनखल थाना कनखल हरिद्वार बताया गया है। उसके पास से नाजायज 4.50 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई है। मुकदमा अपराध संख्या 154/22 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया। पुलिस टीम में उ0नि0 उपेन्द्र सिंह, कॉन्स्टेबल बलवन्त, कांस्टेबल कुलदीप।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *