घर में सीढ़ियों से गिरकर जुबिन नौटियाल हुए घायल




नवीन चौहान.
फेमस बॉलीवुड गायक जुबिन नौटियाल एक दुघर्टना का शिकार हो गए हैं। अपने घर में ही वह सीढ़ियों से गिर गए, जिस कारण उन्हें काफी चोट आई हैं।

गायक जुबिन नौटियाल के चोटिल होने की खबर मिलते ही सीएम धामी ने उनका हालचाल जाना। उन्होंने कहा कि जुबिन के चोटिल होेने का दुखद समाचार मिला है। ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

जुबिन नौटियाल के चोटिल होने की खबर से उनके फैंस भी दुखी है। लगातार सोशल मीडिया पर उनके फैंस उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

मीडिया से आ रही जानकारी में बताया जा रहा है कि सिंगर जुबिन नौटियाल की कोहनी टूट गई है। पसलियों और सिर पर भी गंभीर चोट आई है। उनके दाएं हाथ का डॉक्टरों ने ऑपरेशन करने की सलाह दी है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *