जोशीमठ भू-धंसाव की इसरो ने जारी की तस्वीरें





नवीन चौहान.
जोशीमठ में हो रहे भू-धंसाव की सैटेलाइट तस्वीरें इसरो ने जारी कर दी है। मीडिया में आई इसरो की रिपोर्ट के अनुसार जोशीमठ 12 दिन में 5.4 सेंटीमीटर धंस गया है।

इसरो ने अपने सैटेलाइट से जोशीमठ की आपदा का जायजा लिया है, जिसकी तस्वीरें काफी डराने वाली हैं। कहा ये भी जा रहा है कि जोशीमठ पिछले कई सालों से लगातार खिसक रहा है।

इसरो की ओर से जारी की सैटेलाइट तस्वीरें से पता चलता है कि जोशीमठ शहर 27 दिसंबर से 8 जनवरी के बीच 5.4 सेमी नीचे धंसा है।

12 दिनों के अंदर शहर 5.4 सेंटीमीटर नीचे चला गया। इसरो की रिपोर्ट बताती है कि मिट्टी धंसने से जोशीमठ में आर्मी हेलीपैड और नरसिंह मंदिर भी प्रभावित हुआ है।

धंसने का केंद्र 2180 मीटर की ऊंचाई पर जोशीमठ-औली रोड के पास स्थित है। रिपोर्ट के अनुसार अप्रैल से नवंबर 2022 के बीच जोशीमठ 9 सेमी तक धंसा था।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *