आईपीएस वी विनय कुमार की केंद्र में प्रतिनियुक्ति होने पर पुलिस मुख्यालय में दी गई भव्य विदाई




नवीन चौहान
आईपीएस वी विनय कुमार के केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति में कार्यमुक्त होने के फलस्वरुप उसके सम्मान में पुलिस मुख्यालय स्थित सभागार में एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर अनिल के0 रतूडी, पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड, अशोक कुमार महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था उत्तराखण्ड, पीवीके प्रसाद अपर पुलिस महानिदेशक सीबीसीआडी, अभिनव कुमार पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र, अमित सिन्हा पुलिस महानिरीक्षक फायर, वी मुरूगेशन पुलिस महानिरीक्षक पीएम, संजय गुंज्याल पुलिस महानिरीक्षक कुम्भ, ए0पी0 अंशुमान पुलिस महानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था, पुष्पक ज्योति पुलिस महानिरीक्षक कार्मिक सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

विदाई समारोह में सभी वक्ताओं द्वारा वी विनय कुमार के अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशासन अभिसूचना सुरक्षा एवं डायरेक्टर विजिलेंस के पद पर कार्यरत रहते हुए पुलिस विभाग के सुदृढीकरण एवं पुलिस विभाग के कर्मचारियों के कल्याण हेतु उनके द्वारा किये गये कार्यो की सराहना की गई व अपेक्षा की गई कि भविष्य में भी उत्तराखण्ड पुलिस को उनके अनुभवों का लाभ व मार्ग दर्शन मिलता रहेगा। अंत में वी विनय कुमार द्वारा पुलिस मुख्यालय के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारीगणों का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग एवं कर्मठता के फलस्वरूप ही वे अपना सम्पूर्ण योगदान प्रदान करने में सफल हो सके। अनिल के0 रतूडी, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड द्वारा वी विनय कुमार को प्रतीक चिन्ह प्रदान किया गया। पुलिस मुख्यालय के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा वी विनय कुमार जी को भावपूर्ण विदाई दी गयी।

वी विनय कुमार का जीवन परिचय-
वी विनय कुमार वर्ष 1990 में भारतीय पुलिस सेवा में चयनित अधिकारी है। वी विनय कुमार आरम्भ में ASP देहरादून, ASP कानपुर सिटी, पुलिस अधीक्षक कानपुर सिटी, पुलिस अधीक्षक, देहात अलीगढ़, पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, पुलिस अधीक्षक, क्षेत्रीय, अभिसूचना बरेली, वर्ष 1996 से वर्ष 2017 तक करीब 21 वर्ष तक सहायक निदेशक आईबी से संयुक्त निदेशक आईबी के पद पर भी नियुक्त रहें। इसके उपरान्त दिनांक 06 अक्टूबर 2017 को 3 वर्ष हेतु रिवर्स डैप्यूटेशन पर उत्तराखण्ड आने पर अपर पुलिस महानिदेशक अभिसूचना एवं सुरक्षा के साथ वर्ष 2019 से अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशासन एवं डायरेक्टर विजिलेंस के पद पर भी नियुक्त रहे। तीन वर्ष पूर्ण होने पर उनके स्वयं के अनुरोध पर शासन द्वारा उन्हें केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति हेतु कार्यमुक्त किया गया है। वी विनय कुमार को वर्ष 2006 में विशिष्ट सेवा का पुलिस मेडल तथा वर्ष 2014 में प्रतिष्ठित सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से अलंकृत किया जा चुका है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *