महिला के ब्लांइड मर्डर केस की गुत्थी सुलझाने में जुटे इंस्पेक्टर ने कपड़े से पहचाने अपराधी





नवीन चौहान
एक स्कूटी पर सवार थे एक महिला और दो पुरूष। महिला की हो गई हत्या। पुलिस ने बरामद किया लावारिश शव। घटना साल 2018 के लक्ष्मणझूला, पौड़ी गढ़वाल थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। दिमाग के सारे घोड़े दौड़ाए। अपराधी तक पहुंचने का प्रयास किया। पुलिस अफसरों ने विवेचना की दिशा दिखलाई। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार राणा को विवेचना दी गई। निष्पक्ष विवेचना के बाद अपराधी सलाखों के पीछे पहुंचे। अपराधियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई।
महिला के हत्यारे को आजीवन कारावास की सजा दिलाने वाले इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार राणा को गृह मंत्रालय, भारत सरकार का मेडल फॉर एक्सीलेंस इन इन्वेस्टिगेशन अवॉर्ड” के लिए चयनित किया गया। जी हां पुलिस महकमे में ईमानदारी और पारदर्शिता से कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को पुरस्कार और सम्मान देने की परंपरा चली आ रही है। इसी परंपरा के तहत इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार राणा का नाम सूची में है।
बताते चले कि अपराधी कितना भी शातिर क्यो ना हो लेकिन पुलिस की आंखों को धोखा नही दे सकता है। पुलिस के हाथ अपराधी के गिरेबां तक पहुंच ही जाते है। अपराधी सजा से बचने की लाख कोशिश करे या अपने को शातिर समझकर कानून की नजरों से भागे लेकिन बुरे का अंजाम बुरा ही होता है और अपराधी पकड़ा ही जाता है। उत्तराखण्ड पुलिस के इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार राणा ने जनपद पौड़ी गढ़वाल में हुई महिला की हत्या का न सिर्फ खुलासा कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया, बल्कि अभियुक्त को उसके इस कृत्य की सजा भी दिलायी।
वर्ष 2018 में लक्ष्मणझूला, पौड़ी गढ़वाल में में एक महिला की हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में किसी तरह के सबूत और साक्ष्य नहीं मिल रहे थे। ऐसे में इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार राणा के नेतृत्व में क्षेत्र के सभी सीसीटीवी कैमरों की वीडियो फुटेज चेक कर गहनता से जांच पड़ताल की गयी। जांच में एक स्कूटी में दो पुरूष और एक महिला के सवार होने की बात प्रकाश में आई। स्कूटी सवार महिला के कपड़े मृतक महिला के कपड़ों से मेल खा रहे थे। जिसके बाद स्कूटी का नंबर पता करवाया गया, तो पता चला कि स्कूटी ऋषिकेश में किसी से किराए पर ली गई थी। जहां से दोनों अभियुक्तों के बारे में जानकारी ली गयी और तकनीकी साक्ष्यों और मृतक महिला के कपड़ों से पहचान कर उसकी हत्या करने वाले दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर इस ब्लाइंड केस का सूबतों के साथ खुलासा किया। इस केस में मजबूत विवेचना के आधार पर माननीय न्यायालय ने अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा सुनायी।
गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार राणा को हत्या की उत्कृष्ट विवेचना किये जाने के लिए ’’अन्वेषण में उत्कृष्टता हेतु केन्द्रीय गृहमंत्री पदक’’ से सम्मानित किये जाने की घोषणा की गयी है। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार राणा को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *