नवीन चौहान.
उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ता दिखायी दे रहा है। प्रदेश में बीते 24 घंटे में 3005 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि दो कोरोना मरीजों की मौत हुई है। हालांकि एक दिन में 977 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक गुरुवार को प्रदेश के 13 जिलों में कोरोना संक्रमण के 3005 नए केस मिले। पिछले 24 घंटे में 977 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वर्तमान में 9936 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। प्रदेश की रिकवरी दर 93.19 प्रतिशत और सैंपल जांच के आधार पर संक्रमण दर 10.91 प्रतिशत पहुंच गई है।
जानिए किस जिले में कितने नए केस मिले
देहरादून जिले में 1224 संक्रमित मिले हैं।
नैनीताल में 431 संक्रमित मिले हैं।
हरिद्वार में 426 संक्रमित मिले हैं।
ऊधमसिंह नगर में 399 संक्रमित मिले हैं।
चंपावत में 35 संक्रमित मिले हैं।
पौड़ी में 106 संक्रमित मिले हैं।
अल्मोड़ा में 103 संक्रमित मिले हैं।
टिहरी में 47संक्रमित मिले हैं।
पिथौरागढ़ में 44 संक्रमित मिले हैं।
बागेश्वर में 59 संक्रमित मिले हैं।
चमोली में 71 संक्रमित मिले हैं।
रुद्रप्रयाग में 20 संक्रमित मिले हैं।
उत्तरकाशी जिले में 40 संक्रमित मिले हैं।