हिंदी दिवस: भारत विकास परिषद ने करायी हिंदी वाद विवाद और अन्य प्रतियोगिता




मेरठ।
भारत विकास परिषद पल्लवपुरम शाखा ने श्री बनारसी हायर सेकेंडरी स्कूल पल्हैड़ा जिला मेरठ में हिंदी दिवस का आयोजन किया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

विद्यालय की 16 छात्राओं ने हिंदी वाद विवाद, निबंध, वार्ता, कविता आदि विधाओं में हिंदी की महत्ता का समुचित प्रदर्शन किया। इस दौरान पूर्व सचिव जितेंद्र जी ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें राष्ट्र भाषा हिंदी का महत्व बताया। सचिव विमला पुण्डीर ने राष्ट्र भाषा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए छात्राओं का मार्गदर्शन किया।

विकास रत्न सुभाष चौहान, अध्यक्ष सरिता चौहान, महिला संयोजिका साधना शर्मा व वरिष्ठ सदस्य सरिता जैन ने प्रतिभागी विद्यार्थियों को पठन सामग्री व प्रसाद वितरण किया।

विद्यालय की निदेशक सविता चौहान के अलावा कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की प्रधानाचार्या व समस्त स्टाफ का अपूर्व सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष सरिता चौहान ने सभी का आभार व्यक्त किया।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *