हरिद्वार की बेटी वंदना कटारिया का बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने किया स्वागत




नवीन चौहान.
टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रचने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी वंदना कटारिया के स्वागत का दौर जारी है। इसी क्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने वंदना कटारिया का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।

भारतीय टीम की हॉकी खिलाड़ी और देश की बेटी वंदना कटारिया का अपनी ग्रह नगरी हरिद्वार पहुंचने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के नेतृत्व में पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। इस दौरान मदन कौशिक ने कहा कि हमें अपनी बेटियों पर गर्व होना चाहिए। बेटियां हर क्षेत्र में अपना और अपने माता पिता का नाम रोशन कर रही हैं। वं​दना कटारिया ने ओलंपिक में अपने प्रदर्शन से साबित कर ​दिया कि बेटी किसी से कम नहीं है।

उन्होंने वंदना कटारिया के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वह आगे भी सफलताओं की बुलंदियों को पार करती रहे। देश और अपने माता पिता का नाम रोशन करती रहे। उन्होंने कहा कि बेटियों को भी इससे सीख लेनी चाहिए। मेहनत किसी भी क्षेत्र में की जाए वह बेकार नहीं जाती, यदि निश्चय कर लिया जाए तो जीत भी निश्चित मिलती है।

टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करने के बाद देवभूमि हरिद्वार की बेटी और हॉकी की राष्ट्रीय खिलाड़ी वंदना कटारिया ने कहा मुझे बहुत अच्छा लग रहा है, मैंने सोचा नहीं था कि इतना ज़्यादा हो पाएगा। हम लोग मेडल के बहुत नज़दीक थे, मेडल नहीं जीत पाए परन्तु हमने भारत में लोगों का दिल जीता है।

टोक्यो ओलंपिक में धमाकेदार हैट्रिक का रिकार्ड बना कर वापस लौटी हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया का चंद्राचार्य चौक पर लोगों ने जोरदार स्वागत किया। ओलंपिक में हैट्रिक करने वाली वंदना सुबह 11:00 बजे अपने काफिले के साथ चंद्राचार्य चौक पहुंची यहां पर उनका स्वागत करने के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और भाजपा जिला महामंत्री विकास तिवारी समेत काफी संख्या में लोग आए थे उनके समर्थकों ने नारेबाजी की 5 मिनट बाद उनका काफिला रोशनाबाद के लिए रवाना हो गया।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा वंदना कटारिया ने आज हरिद्वार का नाम पूरे विश्व में रोशन किया है आज हरिद्वार को लोग हॉकी खिलाड़ी वंदना के नाम से ही जान रहे हैं हम सब के लिए गर्व की बात है इस अवसर पर उन्होंने वंदना कटारिया को और उनके परिवार जनों को बधाई और शुभकामनाएं दी. इस अवसर पर हैदर नकवी, सतीश त्यागी, दिनेश पांडेय, विष्णु अरोड़ा, आर्चित चौहान, रवि चौहान, मास्टर सत्यपाल और अभिषेक त्यागी आदि उपस्थित रहे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *