हर घर तिरंगाः उधमसिंहनगर के प्रत्येक थाना और चौकी में लगा तिरंगे झंडे का स्टॉल




विजय सक्सेना।
आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस को यादगार बनाने के लिए भारत सरकार ने आजादी का अमृत महोत्सव के तहत 13.08.2022 से 15.08.2022 तक हर घर तिरंगा अभियान का ऐलान किया है। इस अभियान के तहत देश के 25 करोड़ घरों में तिरंगा फहराने का लक्ष्य रखा गया है।

हर घर तिरंगा अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर डॉ मंजूनाथ टीसी के आदेशानुसार जनपद उधमसिंहनगर के प्रत्येक थाना और चौकी में झंडे का स्टॉल लगाया गया। इन स्टॉलों के माध्यम से तिरंगे झंडे का वितरण कर आम जनमानस को घर घर में तिरंगा झंडा फहराने हेतु प्रेरित किया गया।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *