SMJN कॉलेज में हर घर तिरंगा कार्यक्रम का शुभारम्भ




नवीन चौहान.
हरिद्वार। एस.एम.जे.एन. पी.जी. कॉलेज में हर घर तिरंगा आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम का आज विधिवत शुभारम्भ हुआ। कार्यक्रम का नेतृत्व प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार बत्रा तथा अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. संजय कुमार माहेश्वरी द्वारा किया गया।

प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार बत्रा ने अपने सम्बोधन में कहा कि यह तिरंगा ही है जो प्रत्येक भारतवासी में देशभक्ति की भावना पैदा करता है तथा यह हमारी अनेकता में एकता की संस्कृति का परिचायक है। देश की एकता, अखण्डता एवं सम्प्रभुता की सुरक्षा के लिए हर घर तिरंगा जैसे कार्यक्रम अत्यन्त महत्व रखते हैं, क्योंकि यही राष्ट्र भक्ति तथा राष्ट्र प्रेम की भावना उत्पन्न करता है। प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार बत्रा ने उपस्थित समस्त छात्र-छात्राओं को हर घर तिरंगा हेतु तिरंगे झन्डों का वितरण किया।

मुख्य अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. संजय कुमार माहेश्वरी ने भारत की स्वतंत्रता के ऐतिहासिक पहलू पर प्रकाश डाला तथा उन्होंने यह भी रेखांकित किया यह तिरंगा स्वयं में अनेकों बलिदान तथा त्याग के इतिहास को समेटे हुए है। उन्होंने युवा वर्ग से अपील की कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करें।

कार्यक्रम में राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष विनय थपलियाल ने उपस्थित छात्र-छात्राओं से अपील करते हुए कहा कि वे 15 अगस्त, 2022 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों में पूरी गरिमा एवं उल्लास से राष्ट्र ध्वज तिरंगे को फहरायेंगे तथा अन्य नागरिकों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करेंगे।

इस अवसर पर अर्थ एवं साख्यिंकी विभाग से अरविन्द यादव तथा जयपाल भी उपस्थित रहें। कॉलेज के डॉ. मन मोहन गुप्ता, डॉ. नलिनी जैन, डॉ. विनीता चौहान, डॉ. विजय शर्मा, डॉ. पूर्णिमा सुन्दरियाल, रिसर्च स्कालर नितिका अग्रवाल, प्रियंका, वन्दना सिंह आदि सहित कॉलेज के छात्र रूपाली ठाकुर, साक्षी राणा, गंगा पाण्डेय, राधिका गोयल, जूली तिवारी, विशाल बंसल, गौरव बंसल, रीतिका शर्मा, अर्शिका, इशिता खैरवाल, कामना त्यागी, अन्नू चतुर्वेदी, दिव्या, प्रिया, शिखा सिंह, शुभि कुर्ल, कीर्ति लोधी, खुशी शर्मा आदि उपिस्थत रहे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *