हंस फाउंडेशन के संस्थापक भोले जी महाराज और माता मंगला ने सीएम को सौंपा 11 करोड़ का चेक




नवीन चौहान.
आपदा पीड़ित और प्रभावितों की मदद करने में हंस फाउंडेशन हमेशा बढ़चढ़ कर अपना योगदान करता है। इसके अलावा वह समााजिक विकास के लिए भी लगातार कार्य करता रहता है। इसी कड़ी में हंस फाउंडेशन ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 11 करोड़ की राशि का चेक भेंट किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में हंस फाउण्डेशन के संस्थापक माता मंगला जी एवं श्री भोले जी महाराज ने भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने आपदा पीड़ितों के सहयोग के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु मुख्यमंत्री को 11 करोड़ रूपये का चेक सौंपा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हंस फाउण्डेशन के संस्थापक माता मंगला जी एवं श्री भोले जी महाराज का आभार व्यक्त करते हुए हंस फाउण्डेशन द्वारा राज्य सरकार को समय-समय पर सहयोग दिया जाता है।

उन्होंने कहा कि राज्य में जब भी कोई आपदा आती है या जरूरतमंदों को कोई जरूरत होती है, तो हंस फाउण्डेशन सेवा के कार्यों में हमेशा आगे आता है। कोरोना काल में भी हंस फाउण्डेशन द्वारा अनेक तरह से सेवा के कार्य किये गये।

शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य क्षेत्रों में हंस फाउण्डेशन द्वारा राज्य सरकार को लगातार सहयोग दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हंस फाउंडेशन द्वारा किया जा रहा है कार्य प्रशंसनीय है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *