पुलिस को कई बार दे चुका था झांसा अब अवैध चरस के साथ हुआ गिरफ्तार




नवीन चौहान.
पुलिस ने एक ऐसे अभियुक्त को गिरफ्तार किया है जो कई बार पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब हो चुका था। अब पुलिस ने उसे अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा उक्त टीम को ढाई हजार रुपए नगद पारितोषिक देने की घोषणा की गई है।

जनपद में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नशे के विरूद्ध अभियान के तहत पुलिस ने एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। थाना भगवानपुर क्षेत्र के अन्तर्गत सदिंग्ध स्थानों पर चैकिंग अभियान के दौरान 04.04.2022 को पुलिस टीम को मुखबिर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम शाहपुर में इखलाख के घर में भारी मात्रा में अवैध स्मैक है। यदि जल्दी की जाए तो बरामद हो सकती है।

जिस पर पुलिस टीम द्वारा प्राप्त सूचना में वैधानिक कार्यालय करते हुए अभियुक्त इखलाख पुत्र इकराम निवासी ग्राम शाहपुर थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार को उसके घर ग्राम शाहपुर भगवानपुर से 123.50 ग्राम अवैध स्मैक, डिजिटल तराजू व कुल 13300 रूपये के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है, जिसके आधार पर थाना हाजा पर मु0अ0सं0- 294/2022 धारा 8/21/27(A) NDPS.Act बनाम अखलाख पंजीकृत किया गया।

अभियुक्त से पूछताछ की गयी तो उसने पुलिस को बताया कि अलीम जो खुब्बनपुर भगवानपुर का रहने वाला है और छोटा जिसके भाई का नाम गफ्फारी है जो क्रबिस्तान शाहपुर के पास रहता है उनसे यह स्मैक खरीदी थी। जिसको मैं छोटी-छोटी बिट बनाकर आस-पास के गांव में पीने वालों को बेचता था यह जो पैसे बरामद हुए है यह मैंने स्मैक बेचकर कमायें है। आज भी मैं स्मैक बेचने की फिराक में था कि पुलिस ने पकड़ लिया।

अभि0 इखलाख का आपराधिक इतिहास-
1- मु0अ0सं0- 587/2022 धारा 8/21 NDPS.Act
पुलिस टीम का विवरणः-
1- श्री पंकज गैरोला (क्षेत्राधिकारी) मंगलौर, हरिद्वार
2- श्री पी0डी0 भट्ट (थानाध्यक्ष) थाना भगवानपुर
2- उ0नि0 अनिल बिष्ट थाना भगवानपुर
3- का0 955 सुधीर चौधरी
4- का0 326 आनन्द सिंह
5- का0 769 विनय थपलियाल
6- का0 चालक लाल सिंह
7- म0का0 763 सीमा



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *