डीएवी स्कूल में बालिकाओं को गौरा शक्ति एप की दी जानकारी





नवीन चौहान
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की दूरदर्शी सोच को चरितार्थ करने के लिए उत्तराखंड पुलिस स्कूल में पहुंचकर गौरा शक्ति एप की जानकारी बालिकाओं को प्रदान कर रही है। एसएसपी अजय सिंह के निर्देशों पर जनपद पुलिस के थानों की पुलिस स्कूलों में पहु्ंचकर गौरा शक्ति एप के बारे में जागरूक कर रही है।इसी के चलते हरिद्वार जनपद के कनखल थाने की पुलिस ने जगजीतपुर के डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल में पहुंचकर बालिकाओं को गौरा शक्ति एप की महत्वपूर्ण जानकारी दी और इसके उपयोग करने का तरीका समझाया।
कनखल थाने के वरिष्ठ उप निरीक्षक अभिनव शर्मा व जगजीतपुर चौकी प्रभारी खेमेंद्र गंगवार ने बालिकाओं को जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस बालिकाओं की सुरक्षा के लिए पूरी तरह से संजीदा है। उन्होंने बताया कि आप सभी के पास एंड्रायड स्मार्टफोन है। इसके प्ले स्टोर में जाकर गौरा शक्ति एप को डाउनलोड कर एक्टिव कर लें। इसके लाल बटन को एक बार दबाने पर आपके मोबाइल का नंबर व लोकेशन नजदीक के थाने में पहुंच जायेगी। जिसके बाद पुलिस आपको सहायता प्रदान करेंगी।


उप निरीक्षक अभिनव शर्मा ने बताया
कि उत्तराखंड सरकार महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए बेहद संजीदगी से कार्य कर रही है। इसी के लिए गौरा शक्ति एप ​तैयार किया गया है। किसी भी परिस्थिति में यह एप आपकी मदद करेगा। पुलिस के प्रति आपको संकोच नही रखना है। पुलिस हमेशा आपकी सेवा और सुरक्षा के लिए है। उन्होंने कहा कि पुलिस से बिलकुल नही डरना है। अगर कोई आपको गलत तरीके से देखता है या परेशान करता है ​तो निसंकोच आप अपने अभिभावकों या टीचर को बता दे। ताकि आपकी सुरक्षा की जा सके। गौरा शक्ति एप को भी इसी उददेश्य के लिए बनाया गया है। ताकि पुलिस बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा दे सके।
कार्यवाहक प्रधानाचार्य मनोज ​कपिल ने भी पुलिस का आभार व्यक्त किया और कहा कि सभी बच्चों को गौरा शक्ति एप की उपयोगिता के बारे में बताया जायेगा। उन्होंने पुलिस को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि आपके जागरूकता अभियान से बच्चों में पुलिस के प्रति सम्मान की भावना प्रबल हुई है। बच्चे पुलिस को मित्र समझे। महिला कांस्टेबल पूनम ने बच्चों को एप की तकनीकि जानकारी दी। जगजीतपुर चौकी प्रभारी खेमेंद्र गंगवार ने बताया कि गौरा शक्ति एप को सभी बच्चे अपने मोबाइल में डाउनलोड कर ले। ताकि पुलिस आपकी सेवा के लिए तत्काल पहुंच सके।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *