5 वर्ष से फरार 2 वांछित किये गदरपुर पुलिस ने गिरफ्तार




विजय सक्सेना.
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधमसिंह नगर द्वारा वर्तमान में वांछित वारण्टी अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत गदरपुर पुलिस ने दो वांछितों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक दिनांक 24.06.2022 को प्रभावी सुरागरसी पतारसी करते हुए वारण्टी अभियुक्त मनेन्द्र सिंह पुत्र प्रेम सिंह निवासी सुखरिया थाना शेरगढ़ जिला बरेली उ0प्र0 सम्बन्धित कैश न0 4225/17 एफआईआर न0 02/17 धारा 379/411 भादवि को मुखबिर की सूचना पर उसके मामा के घर ग्राम मनकरा थाना शीशगढ़ जिला बरेली उ0प0 से गिरफ्तार किया गया।

इसके अलावा मनदीप सिंह पुत्र आजाद सिंह निवासी टागमीर नगर बाहेड़ी जिला बरेली उत्तर प्रदेश हाल ग्राम सुल्तानपुर शीशगढ़ रोड नियर टांडामीर नगर थाना बहेड़ी जनपद बरेली उत्तर प्रदेश सम्बन्धित कैश न) 4225/17 एफआईआर न 02/17 धारा 379/411 भादवि की गिरफ्तारी हेतु उसके घर पर दबिश देने पर घर मौजूद नहीं मिलने व रुद्रपुर जाने की सूचना पर मुखबिर मामूर करते हुए दिनांक 24.06.2022 की सांय मुखबिर की सूचना पर बगवाड़ा रुद्रपुर से गिरफ्तार किया गया।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *