शांति भंग के जुर्म में चार अभियुक्त गिरफ्तार




नवीन चौहान.
थाना भगवानपुर पुलिस ने दो पक्षों को आपस में लड़ने की सूचना पर हिरासत में लिया। दोनों पक्षों के चार लोगों को शांति भंग करने के जुर्म में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

जानकारी के अनुसार 17.05.2022 को देर रात्रि थाना पुलिस को सूचना प्राप्त हुई की ग्राम किशनपुर RIT कॉलेज के पास दो पक्ष आपस में लड़ाई झगड़ा व मारपीट पर उतारू है। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक ने रात्रि अधिकारी उ0नि0 शैलेन्द्र ममगांई को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये।

पुलिस टीम मौके पर पहुंची जहां पर प्रथम पक्ष नौशाद पुत्र मंगता नि0 ग्राम मंझौल जबरजस्तपुर थाना देवबन्द जनपद सहारनपुर उम्र करीब 30 वर्ष हाल निवासी नन्हेडा अनन्तपुर थाना भगवानपुर हरिद्वार, आलिम पुत्र मंगता नि0 ग्राम मंझौल जबरजस्तपुर थाना देवबन्द जनपद सहारनपुर उम्र करीब 20 वर्ष हाल निवासी नन्हेडा अनन्तपुर थाना भगवानपुर हरिद्वार व दित्तीय पक्ष के आस मोहम्मद पुत्र इस्लाम निवासी किशनपुर थाना भगावनपुर हरिद्वार उम्र करीब 22 वर्ष, अमजद पुत्र इस्लाम निवासी किशनपुर थाना भगावनपुर हरिद्वार उम्र करीब 25 वर्ष, उपरोक्त दोनों पक्षों का आपस मे घरेलू विवाद होने के कारण मारपीट पर उतारू थे।

मौके पर दोनों पक्षों को काफी समझाने बुझाने का प्रयास किया गया परन्तु नहीं माने और दोनों पक्ष उग्र होने लगे। मौके पर शान्ति भंग होने के अंदेशे से अन्य कोई चारा न देख अभियुक्तगण उपरोक्त को जुर्म अन्तर्गत धारा 151/107/116 सीआरपीसी के तहत गिरफ्तार किया गया। यदि अभियुक्त को गिरफ्तार नही किया जाता तो अवश्य कोई संज्ञेय अपराध कारित कर सकता था।

पुलिस टीम का विवरणः-
1- उ0नि0 शैलेन्द्र ममगांई थाना भगवानपुर
2- का0 487 सचिन कुमार
3- हो0गा0 4289 उदयपाल



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *