पूर्व कुलपति डॉ. पीपी ध्यानी को किया गया सम्मानित




नवीन चौहान.
पूर्व कुलपति डॉ पीपी ध्यानी को अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सम दृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल (सक्षम) प्रांत उत्तराखंड के मार्गदर्शन में कराया गया।

कार्यक्रम में श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ पीपी ध्यानी को दिव्यांग स्वावलंबन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य को प्रोत्साहित करने के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ पीपी ध्यानी ने कहा कि विकलांग लोग राष्ट्र की संपत्ति हैं, हमें उनके आत्म सम्मान, उनकी जीवन सुरक्षा, उनके जीवन को बेहतर बाने के लिए राष्ट्र व विश्व स्तर पर समर्थन जुटाना है। कहा कि हमें विकलांगों की भूमिका को समाज में बढ़ाना है। उन्हें समाज में बराबरी का मौका देना है, विशेष रूप से दिव्यांग महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित कर उन्हें सशक्त बनाना है। पूर्व कुलपति ने सक्षम द्वारा चलायी जा रही परियेाजनाओं की तारीफ भी की।

सम्मान समारोह कार्यक्रम में मुख्य वक्ता चन्द्रशेखर राष्ट्रीय संगठन मंत्री सक्षम रहे। ललित पंत प्रांत अध्यक्ष सक्षम, विजय विश्व संवाद केंद्र उत्तराखंड, अनंत प्रकाश मेहरा, प्रांत सचिव समक्ष, डॉ हिमांशु दास, निदेशक राष्ट्रीय दिव्यांगजन संस्थान देहरादून, प्रियंका गर्ग, चमन प्रकाश शर्मा, सिद्धार्थ जैन, कुलदीप आदि उपस्थित रहे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *