टाटा संस के पूर्व चेयरमैन सायरस मिस्त्री की सड़क हादसे में मौत




नवीन चौहान.
उद्योगपति सायरस मिस्त्री को लेकर बड़ी दुखद खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, टाटा संस के पूर्व चेयरमैन सायरस मिस्त्री की मुंबई के पास सड़क हादसे में मौत हो गई है।

उनकी मौत की सूचना से उद्योग जगत में शोक की लहर छा गई है। अभी इस हादसे के बारे में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आयी है।

बताया जा रहा है कि यह हादसा पालघर के पास हुआ। उन्हें अस्पताल ले जाया गया था जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

मिस्त्री चार साल तक टाटा ग्रुप के चेयरमैन रह चुके हैं। जानकारी के मुताबिक वह अहमदाबाद से मुंबई वापस जा रहे थे।

पालघर के पास एक ब्रिज पर मर्सिडीज गाड़ी से उनका ऐक्सिडेंट हो गया। पीटीआई के मुताबिक यह हादसा दोपहर करीब 3 बजे हुआ। 



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *