पूर्व विधायक संगीत सोम का पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान पर पलटवार




न्यूज 127.
भाजपा के फायर ब्रांड नेता संगीत सोम ने पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान पर पलटवार किया है। संजीव बालियान ने कल प्रेसवार्ता कर अपनी हार को लेकर कहा था कि कुछ शिखंडी हार का कारण बने। ऐसा माना गया कि उनका इशारा संगीत सोम की ओर था।

आज अपने आवास पर पूर्व विधायक संगीत सोम ने प्रेसवार्ता की और डॉ संजीव बालियान के बयानों पर पलटवार किया। संगीत सोम ने कहा कि वह भाजपा के समर्थित और समर्पित कार्यकर्ता है। वह भी चुनाव हारे थे लेकिन उन्होंने कोई भी बयानबाजी किसी के खिलाफ नहीं की। संगीत सोम ने कहा कि उनके माता पिता ने उन्हें किसी के लिए गलत शब्दों का इस्तेमाल कर बोलना नहीं सिखाया।

संजीव बालियान अपने कारणों से हारे हैं। सरधना के लोगों को जेल भेजा गया। मुकदमे हुए। विकास नहीं हुआ। मैं भी तो चुनाव हारा था लेकिन मैंने आरोप नहीं लगाए। इस दाैरान उन्होंने मुजफ्फरनगर में डाॅ संजीव बालियान की हार और उनके द्वारा लगाए गए आरोपों पर पलटवार किया।

संगीत सोम ने यह भी कहा कि संजीव बालियान के आरोप निराधार हैं। मैं भाजपा का समर्पित कार्यकर्ता हूं। मेरी जिम्मेदारी सरधना की है और डाॅ संजीव बालियान को बुढ़ाना और चरथावल से हार मिली है। संगीत सोम ने ये भी कहा कि आरएलडी के साथ गठबंधन करने का बीजेपी को कोई फायदा नहीं हुआ। बल्कि आरएलडी अपनी सीटें ही जीतने में कामयाब रही। जो सीटें हम अकेले जीत सकते थे वो सीटें भी पार्टी हार गई।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *