डीएवी के पूर्व प्रधानाचार्य पीसी पुरोहित ने हरिद्वार की शिक्षा को दी नई दिशा, देखें वीडियो





नवीन चौहान
डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल के पूर्व प्रधानाचार्य पीसी पुरोहित ने हरिद्वार की शिक्षा को एक नई दिशा प्रदान की है। उनके बताए मार्ग का अनुसरण करते हुए विद्यार्थी श्रेष्ठ नागरिक बनकर देश की सेवा में अपना योगदान दे रहे है। श्री पुरोहित ने एक आदर्श प्रधानाचार्य के तौर पर हरिद्वार के बच्चों को श्रेष्ठ विद्यार्थी बनाने में अपना योगदान दिया। उनके प्रेरणादायी भाषण किसी भी इंसान का व्यक्तित्व बदलने का दंभ रखते है। शिक्षा के क्षेत्र में उनके इसी योगदान के चलते स्वर्ण ज्योति महामहोत्सव कार्यक्रम में उनको सम्मानित किया गया।

हरिद्वार के कनखल जगजीतपुर में स्थित डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल हरिद्वार के सर्वश्रेष्ठ स्कूलों में शुमार है। डीएवी को इस मुकाम तक पहुंचाने में पूर्व प्रधानाचार्य रेणुका अरोड़ा और पूर्व प्रधानाचार्य पीसी पुरोहित के अथक प्रयास, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा का योगदान है। रेणुका अरोड़ा ने जहां इस स्कूल में बतौर महिला प्रधानाचार्य के तौर पर जमीन, भवन और शिक्षा की शुरूआत की। वही पूर्व प्रधानाचार्य पीसी पुरोहित के आदर्श व्यक्तित्व ने शिक्षा मे किए गए अभिनव प्रयोग से स्कूल को अग्रणी बनाया। श्री पुरोहित ने अपने कार्यकाल में ईमानदारी और पारदर्शिता से कार्य करते हुए स्कूली बच्चों को श्रेष्ठ नागरिक बनाने पर जोर दिया। उन्होंने बच्चों को उनके जीवन का उददेश्य बताया और मनुष्य जीवन मे शिक्षा के महत्व को समझाया।
उन्होंने अनुशासनहीन विद्याथियों का जीवन अपना सकारात्मक सोच से बदला और नई जीवन में आगे बढ़ने की राह दिखलाई। श्रीे पुरोजित का हर दिन एक नई चुनौती के रूप में रहा। वह स्कूल को मंदिर मानते हुए एक पुजारी की भांति कार्य करते रहे। श्री पुरोहित ने अपने कार्यकाल के दौरान डीएवी स्कूल के बच्चों को सर्वश्रेष्ठ नागरिक बनाने पर ध्यान केंद्रित किया। तथा बच्चों को उनकी प्रतिभा के अनुरूप ही निखारने का कार्य किया।  हरिद्वार पहुंचे पूर्व प्रधानाचार्य पीसी पुरोहित बेहद की प्रसन्नचित नजर आए। उन्होंने न्यूज127 का आभार व्यक्त किया। कहा कि न्यूज127 ने स्कूली बच्चों को प्रोत्साहित करने में हमेशा सहयोग किया है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि आगे भी यह न्यूज पोर्टल स्कूल के बच्चों को प्रोत्साहन देने का कार्य करेंगा। 



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *