पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया कुंमाऊ का दौरा, जनता ने दिल खोल कर किया स्वागत




नवीन चौहान.
प्रदेश के पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मंगलवार को कुंमाऊ का दौरा किया। इस दौरान वह कई कार्यकर्ताओं के यहां गए और उनका कुशलक्षेम पहुंचा। विधायक अरविंद पांडे के यहां भी वह गए और उनके पौत्र के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का कुमाऊ की जनता ने दिल खोलकर स्वागत किया। जनता ने उनकी सादगी, सरलता और ईमानदारी को खूब सराहा।

पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मंगलवार को उधमसिंह नगर जनपद के कई स्थानों पर अपना दौरा किया। वह काशीपुर भी गए। गूलरभोज, गदरपुर में भी वह गए और कार्यकर्ताओं से मिले। कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

त्रिवेंद्र सिंह रावत काशीपुर में दीवान सिंह बिष्ट के यहां शादी समारोह में शामिल हुए। रामनगर के सरल सौम्य और यशस्वी विधायक दीवान सिंह बिष्ट की भतीजी के विवाह समारोह के पूर्व वधू को आशीर्वाद दिया। सभी परिजनों को शुभकामनाएं, बधाई दीं। बाजपुर में भाजपा कार्यकर्ता राजेश कुमार के यहां भोजन किया। विधायक सीमा जी के यहां भी गए। इस दौरान उन्होंने गौशालाएं भी देखी। कार्यकर्ताओं से बात की। सभी जगह उनका दिल खोलकर स्वागत किया गया।

इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रदेश सरकार के काम काज और योजनाओं को आम आदमी तक पहुंचने के लिए वह काम करते रहे। प्रदेश और केंद्र सरकार जो योजनाएं जनता के हित में लायी है उनका लाभ पात्रों तक पहुंचाने का काम करें।

बाजपुर में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जी ने गौशाला बाजपुर का भ्रमण किया। यहां पर गौशाला से जुड़े समस्त जन ने उनका स्वागत व अभिनंदन किया। बाजपुर के वरिष्ठ नेता अर्जुनसिंह रोतेला जी के निधन पर हरीपुरा हरसान स्थित आवास पर शोक संवेदना व्यक्त की। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ राज कुमार गोयल जी से उनके प्रतिष्ठान पर प्रचारक जीवन की भेंट कर यादें ताजा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं धन्यवाद देता हूं कि आपने मेरे आवास पर पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का मनोबल व मेरे परिवार को आशीर्वाद दीया।

त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि कार्यकर्ता कभी थकता नहीं है। इसीलिए वह अपने अपने क्षेत्रों में जनता के साथ अपना संवाद बनाए रखे और उनकी समस्याओं का समाधान कराने का प्रयास करे। कहा कि प्रदेश में तेज गति से विकास कार्य हो रहे हैं। जनता ने फिर से भाजपा सरकार में अपना विश्वास जताया है। हमें इस विश्वास को सदैव बनाए रखना है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *