नवीन चौहान.
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने भेंट की।
इस अवसर पर जोशीमठ के भूधंसाव क्षेत्र में प्रभावित परिवारों की सुरक्षा एवं क्षेत्र में सरकार द्वारा की जा रही विभिन्न व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जोशीमठ के भू धंसाव क्षेत्र में प्रभावित परिवारों को अंतरिम पैकेज दिया जा रहा है।
अंतरिम पैकेज एवं पुनर्वास की दर निर्धारण करने के लिए कमेटी का गठन किया गया है। प्रभावित हितधारकों के हितों का पूरा ध्यान रखते हुए मुआवजा दिया जाएगा।
Related posts:
Uttarakhand अवैध संबंधों से पैदा होने वाली संतानों को मिलेगा हक, लिव इन रिलेशनशिप का होगा पंजीकरण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 22 जनवरी की छुटटी का ऐलान
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के उपहार नीलाम करने की तैयारी, गरीबों के काम आयेगी धनराशि
UTTARAKHAND उत्तराखंड में अवैध रूप से जमीनों पर काबिज लोगों के लिए बोले वन मंत्री सुबोध उनियाल