नवीन चौहान.
भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने परिवार के साथ जमकर होली खेली।
इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं और समर्थकों को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने भी अबीर गुलाल लगाया।
इस दौरान त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सभी प्रदेश वासियों को होली की हार्दिक शुभकमानएं दी और कहा कि रंगों के इस त्यौहार को सभी को हर्ष उल्लास के साथ मनाए।
प्रदेश में होली का त्योहार बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। लोग एक दूसरे को होली की बधाई दे रहे हैं। रंगों का यह त्योहार मस्ती और लोक परंपराओं के अनुसार मनाया जा रहा है।