पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने वंदना कटारिया का किया स्वागत




नवीन चौहान.
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और सांसद तीरथ सिंह रावत ने भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी वंदना कटारिया का अपने दिल्ली स्थित आवास पर स्वागत किया।

तीरथ सिंह रावत ने खिलाड़ी वंदना कटारिया को शॉल और गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। हरिद्वार के रोशनाबाद गांव की रहने वाली वंदना कटारिया ने ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम की ओर से खेलते हुए हैट्रिक बनाकर इतिहास रच दिया है। ऐसा करने वाली वह पहली भारतीय महिला बन गई हैं। इसी के चलते आज देश और दुनिया में धर्मनगरी हरिद्वार और देवभूमि उत्तराखण्ड का नाम चमक रहा है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *