नदियों का जलस्तर बढ़ने से वेस्ट यूपी के कई इलाकों में बाढ़ का खतरा




संजीव शर्मा.
पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश से नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। गंगा और उसकी सहायक नदियां उफान पर है। यही कारण है कि मैदानी इलाकों में भी अब बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है।
सोलानी नदी में जलस्तर बढ़ने से मुजफ्फरनगर के खादर क्षेत्र में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। पानी बढ़ने से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त हो गई। लक्सर मार्ग पर गांव शेरपुर के पास रपटे सहित कई रास्तों पर पानी आ जाने से आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया।

गंगा का जलस्तर बढ़ने से खादर क्षेत्र में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। इसे देखते हुए प्रशासन ने खादर क्षेत्र के गांवों में अलर्ट घोषित कर दिया था। गंगा किनारे के गांवों में लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा गया है। ग्रामीणों से कहा गया है कि फिलहाल वह गंगा खादर क्षेत्र में न जाए।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *