भाजपा कार्यालय पर हर्षोल्लास के साथ किया गया ध्वजारोहण




नवीन चौहान.
74वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला भाजपा कार्यालय हरिद्वार पर जिला अध्यक्ष संदीप गोयल के द्वारा पदाधिकारियों के साथ ध्वजारोहण किया गया। उन्होंने देश के शहीदों को नमन करते हुए कहा कि 26 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान अंगीकार किया गया था। जिस संविधान के आधार पर देश निरंतर प्रगति के पथ पर सभी क्षेत्रों में लगातार आगे बढ़ रहा है।

आज का यह दिन स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, आंदोलनकारियों एवं संविधान निर्माताओं को याद करने का दिन है बाबा साहब अंबेडकर के दिशा निर्देशन में बनाया गया संविधान निरंतर राष्ट्र का मार्गदर्शन करता आ रहा है। गणतंत्र दिवस हमारे स्वतंत्र सेनानियों के त्याग और बलिदान का स्मरण कराते हुए हमें देशभक्तों के सपनों को साकार करने एवं अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने की प्रेरणा देता है। हम सभी की जिम्मेदारी है कि हम न्याय, आजादी, समानता एवं भाईचारे के मूलभूत लोकतांत्रिक आदर्शों के प्रति सदैव पार्टीबद्ध रहने की प्रेरणा देता है।

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार देश को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। सबका साथ सबका विकास, सबका विकास सब का प्रयास के मूल मंत्र के आधार पर एक भारत श्रेष्ठ भारत का निर्माण करने में रात दिन लगे हुए हैं। आज देश अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहा है। साथ ही देश आर्थिक सामरिक रूप से भी मजबूत हो रहा है। प्रधानमंत्री न नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अपनी संस्कृति और संस्कारों को पुनर्स्थापित करने हेतु लगातार काम कर रहा है।

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान, जिला महामंत्री आशु चौधरी, जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, अनिल अरोड़ा, मोहित वर्मा, नकली राम सैनी, अध्यक्ष तेलू राम प्रधान संजय सिंह, पार्षद मनोज पआलिया, अभिनव चौहान, मनोज चौहान, प्रीति गुप्ता, देवेंद्र चावला, पिंटू चौधरी आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *