आसमान से बरस रही आग तोड़ रही गरमी के सारे रिकार्ड




न्यूज 127.
इस बार गरमी ने सभी रिकार्ड तोड़ रखे हैं। मई में पारा 40 डिग्री के पार पहुंच रहा है। आसमान से बरस रही आग ने जन जीवन पूरी तरह से प्रभावित कर दिया है। गरमी के आगे एसी और कूलर भी दम तोड़ते नजर आ रहे हैं। पंखे गरम हवा फेंक रहे हैं। गरमी से निजात पाने के लिए पहाड़ों की ओर रूख कर रहे हैं।
मौसम विभाग ने अभी गरमी से राहत की संभावना नहीं जतायी है। इस समय पूरा उत्तर भारत गरमी की तपिश में झुलस रहा है। गरमी ने दिन का चैन और रात की नींद उड़ा दी है। इस समय नौ तपा चल रहा है। 25 मई से शुरू हुआ नौ तपा नौ दिन तक गरमी का कहर बरपाएगा। विशेषज्ञों की मानें तो गरमी का असर 2 जून से पहले कम नहीं होगा। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में तापमान सामान्य से अधिक रिकार्ड किया जाएगा। देश की राजधानी दिल्ली में भी पारा रिकार्ड तोड़ रहा है। दिन में गरमी का आलम ये है कि भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी सन्नाटा पसरा रहता है। बाजारों में ग्राहक नहीं दिखते। ​दिल्ली में गरमी के बीच पानी की किल्लत पैदा हो गई है। दिल्ली की मंत्री आतिशी ने कुछ इलाकों में दिन में एक ही बार पानी की सप्लाई कराने की बात कही है। ऐसे में दिल्ली वालों के सामने पानी का संकट भी गहरा रहा है।
वेस्ट यूपी में भी गरमी जानलेवा साबित होती जा रही है। मंगलवार को मेरठ का दिन का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो अब तक का सबसे गरम दिन रहा। यूपी में सबसे अधिक पारा झांसी कर रिकार्ड किया गया। यहां पारा 48 डिग्री तक पहुंच गया।
उत्तराखंड में मैदानी इलाकों में गरमी ने दम निकाल रखा है। हरिद्वार में गंगा घाटों पर स्नान करने वालों की संख्या बढ़ रही है लेकिन गरमी के चलते बाजारों में सन्नाटा दिखायी देता है। सुबह और शाम के समय ही सड़कों पर लोग नजर आते हैं। दिन में यात्री धर्मशालाओं के अंदर ही आराम करते दिखते हैं। उधमसिंह नगर में भी गरमी अपना पूरा रूप दिखा रही है। दिन में चल रही लू के थपेड़े लोगों को बीमार कर रहे हैं। चिकित्सकों की सलाह है कि दिन में 12 बजे के बाद दोपहर तीन बजे तक जरूरी काम होने पर ही गरमी से बचाव का उपाय करते हुए बाहर निकले। शरीर में पानी की कमी न होने दे। गरमी से पीड़ित होने पर डॉक्टर की सलाह से ही इलाज करें।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *