सहारनपुर की पटाखा फैक्ट्री में लगी आग




संजीव शर्मा
सहारनपुर की एक पटाखा फैक्ट्री में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग में कई लोगों के झुलसने की सूचना मिल रही है। आग लगने की सूचना मिलने पर फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया। आग लगने की यह घटना शुक्रवार की सुबह सहारनपुर जिले के थाना बिहारीगढ़ क्षेत्र के गांव सतपुरा में हुई। यहां स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में अचानक लगी आग से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। अभी तक किसी जनहानि की सूचना नहीं है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *