नवीन चौहान.
फिल्म एक्टर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अल्मोडा के बिनसर में उत्तराखंड के प्राकृतिक सौंदर्य का लुत्फ उठा रहे हैं। ये दोनों यहां एक रिजार्ट में ठहरे हैं। इन दोनों ने अपनी शादी की तीसरी सालगिरह रविवार को बिनसर में ही मनाईं
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रणवीर और दीपिका अपनी कॉटेज से बाहर कम ही निकल रहे हैं। बताया ये भी जा रहा है कि इन दोनों ने शादी की सालगिरह मनाने के लिए कोई केक या अन्य सामान नहीं मंगाया है।
बताया जा रहा है कि ये दोनों मंगलवार शाम करीब 3:30 बजे मुंबई लौट जाएंगे। इस फिल्मी जोड़ी ने 14 नवंबर, 2018 को इटली में शादी की थी। उनकी शादी को अब पूरे तीन साल हो गए हैं। इटली के लेक कोमो स्थित 700 साल पुराने विला डेल बालबियानेलो में कोंकणी और फिर सिंधी रीति-रिवाज से दोनों ने शादी की थी।