फिल्म अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने ली सन्यास दीक्षा, किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनी




Listen to this article

न्यूज 127.
मायानगरी की जानी मानी फिल्म अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने कुंभनगरी में आकर संन्यास दीक्षा ली। दीक्षा के बाद उनका नाम बदलकर अब श्रीयामाई ममतानंद गिरि हो गया। संगम तट पर उनकी संन्यास दीक्षा हुई।

शुक्रवार शाम को किन्नर अखाड़ा आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी की अगुवाई में उनका पट्टाभिषेक हुआ। हर-हर महादेव के जयकारों के साथ उनको अखाड़े मेंं धर्मध्वजा के नीचे पट्टाभिषेक कराया गया।

पट्टाभिषेक के दौरान ममता कुलकर्णी की आंखों में आंसू देखे गए। वह इस दौरान काफी भावुक नजर आयी। ममता कुलकर्णी ने अपना एक वीडियो भी जारी किया, जिसमें उसने दीक्षा लिए जाने की बात कही।

वहीं दूसरी और बताया जा रहा है ​कि ममता कुलकर्णी के इस तरह महामंडेश्वर बनाए जाने को लेकर अखाड़ा परिषद के संतों में भी विरोध के सुर फूट रहे हैं। बतादें ममता कुलकर्णी के डॉन दाउद इब्राहिम के साथ सीधे कनेक्शन बताए जाते रहे हैं।