बाप बेटों को हमलावरों ने मारी गोली, एक बेटे की मौत, बाप लापता




न्यूज 127.
बाग की रखवाली कर खिंदौडा से घर वापस लौट रहे दो बेटों और बाप को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। गोली लगने से एक बेटे की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। बाप को भी गोली लगी है लेकिन वह अभी लापता है।

इस घटना की सूचना से पुलिस में हडकंप मचा है। घटना गाजियाबाद जिले के थाना निवाड़ी की है। जिस जगह घटना हुई वह मेरठ और गाजियाबाद का बार्डर है। मृतक मेरठ के थाना जानी क्षेत्र के गांव रसूलपुर धौलड़ी का रहने वाला था।

बताया जा रहा है कि देर रात करीब 11 बजे बाप और उसके दो बेटे बाइक से बाग की रखवाली कर वापस अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अज्ञात हमलावरों ने उन्हें रोककर उन पर ताबड़तोड़ गोली बरसा दी। पुलिस ने घायल युवक जिसका नाम चांद बताया जा रहा है कि मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। मृतक का नाम शाहनवाज बताया गया है जबकि उनका पिता पप्पू अभी लापता है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

इस घटना से जहां परिजनो में कोहराम मचा है वहीं ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों ने हमलावरों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना स्थल के पास ही रजवाहा है, माना जा रहा है कि घायल पप्पू रजवाहे में गिर गया। उसकी तलाश रजवाहे में की जा रही है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *