घर से भागी लड़कियों को बंधक बनाकर फर्जी पुलिस वाला करता था रेप




न्यूज 127.
हरिद्वार जीआरपी पुलिस ने एक ऐसे शातिर को गिरफ्तार किया है जो फर्जी पुलिस वाला बनकर घर भागी लड़कियों को अपना निशाना बनाकर उनके साथ रेप करता था। आरोप है कि यह आरोपी लड़की और उसके प्रेमी को ब्लैकमेल कर मोटी रकम भी वसूलता था।

जानकारी के अनुसार आरोपी का नाम अर्जुन सिंह राणा है। सॉफ्टवेयर इंजीनियर अर्जुन सिंह राणा देहरादून का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक आरोपी अर्जुन ऐसे कपल्स को अपना निशाना बनाता था जो घर से भागकर रेलवे–बस स्टेशनों पर घूमते दिखायी देते थे। आरोपी उन्हें पुलिसवाला बनकर धमकाता था और पूछताछ के लिए लड़की को अपने साथ ले जाता था। वहां लड़की को डरा धमकाकर उसके साथ रेप करता था। हवस मिटाने के बाद वह उससे पैसे वसूल कर छोड़ देता था।

हरिद्वार जीआरपी पुलिस को फ़र्ज़ी पुलिस कर्मी बनकर लड़कियों को अपनी हवस का शिकार बनाने वाले अर्जुन राणा के घर के अंदर से दो लड़कियां बरामद हुई हैं। ये दोनों यूपी की रहने वाली बतायी गई है। इन दोनों को आरोपी ने अपने घर में ही बंधक बना रखा था। इनके साथ वह लगातार रेप कर रहा था। इनमें से एक लड़की हाथरस से अपने प्रेमी के संग फरार हुई थी।

जानकारी के अनुसार नाबालिग प्रेमी ने ही पुलिस को सूचना दी थी कि एक शख्स जो खुद को पुलिस वाला बता रहा था उसकी गर्ल फ्रेंड को थाने ले जाने के नाम पर साथ ले गया है। इसी दौरान एक शिकायत बहराइच के कपल क़ी भी मिली। जिसके बाद जीआरपी एक्टिव हुई। फर्जी पुलिस वाले के देहरादून स्थित घर से डरी सहमी दोनों लड़कियां बरामद हो गई हैं। इससे पहले भी कई लड़कियां इसका शिकार बनी। जिन्हें अर्जुन ने मोटी धन राशि लेकर मुक्त किया था।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *