योगेश शर्मा
फर्जी झोलाछाप डॉक्टर की पिटाई का मामला प्रकाश में आया है। फर्जी डॉक्टर श्रवणनगर का रहने वाला बताया जा रहा है। डॉक्टर विवादित रहा है। सूत्रों ने बताया कि नजीबाबाद मार्ग पर वाहन में सवारियों को देशी दवाईयों के नाम पर ठगी कर रहा था। जिसके चलते सवारियों ने जमकर पिटाई कर दी। बताया रहा है कि फर्जी डिग्री के आधार पर खुद को डॉक्टर बताकर पूर्व में भी कई लोगों को चूना लगा चुका है।