निजीकरण के विरोध में आज दिल्ली में प्रदर्शन करेंगे बिजली कर्मचारी




योगेश शर्मा.
इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल 2022 और निजीकरण के विरोध में आज देशभर के बिजली कर्मचारी दिल्ली में प्रदर्शन करेंगे।

उत्तराखंड से भी इंजीनियर व अन्य कर्मचारी इस प्रदर्शन में शामिल होंगे। प्रदर्शन सुबह 11 बजे जंतर मंतर से शुरू होगा।

इस प्रदर्शन में नेशनल को-ऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ इलेक्ट्रिसिटी इंप्लाइज एंड इंजीनियर्स के तहत ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन, इलेक्ट्रिसिटी इंप्लाइज फेडरेशन ऑफ इंडिया, ऑल इंडिया पावर डिप्लोमा इंजीनियर्स फेडरेशन, ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ इलेक्ट्रिसिटी इंप्लाइज, इंडियन नेशनल इलेक्ट्रिसिटी इंप्लाइज फेडरेशन और विभिन्न राज्यों में कार्यरत स्वतंत्र संगठन शामिल होंगे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *