डॉ सुभाष अध्यक्ष और डॉ पूजा शर्मा उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित




मेरठ।
प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ की मेरठ शाखा के चुनाव में डॉ सुभाष विजयी घोषित किये गए। उन्होंने चुनाव में 126 मत प्राप्त किये। जबकि उनके प्रतिद्वंदी डॉ प्रवीण गौतम को कुल 57 मत ही प्राप्त हुए। डॉ सुभाष लगातार दूसरी बार अध्यक्ष चुने गए। चुनाव की प्रक्रिया मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में संपन्न करायी गई।

महिला उपाध्यक्ष पद पर डॉ पूजा शर्मा विजयी घोषित की गई। उन्हें मतदान में 134 मत मिले, जबकि इसी पद पर चुनाव लड़ रही डॉ चारूलता को 49 मत ​ही मिले। डॉ पूजा शर्मा भी दूसरी बार इस पद पर विजयी हुई। सचिव पद पर डॉ सुधीर कुमार को विजयी घोषित किया गया, उन्हें 107 मत मिले। उन्होंने इसी पद पर चुनाव लड़ रहे डॉ महेश चंद्रा को हराया, डॉ महेश चंद्रा को 76 मत मिले।

चुनाव समिति के अध्यक्ष डॉ पीपी सिंह के अनुसार चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में केंद्रीय कार्यकारिणी द्वारा डॉ केपी सिंह अपर मुख्य चिकित्सा​ अधिकारी शामली को नामित किया गया था। इनकी निगरानी में तीन पदों के लिए हुए चुनाव की प्रक्रिया पूर्ण संवैधानिक रूप से संपन्न करायी गई। इसके अलावा पुरूष वर्ग के दो उपाध्यक्ष पद पर डॉ विपिन कुमार और डॉ अशोक कुमार, वित्त सचिव के पद पर डॉ यशवीर​ सिंह तथा सम्पादक पद पर डॉ जावेद हुसैन को पहले ही निर्विरोध चुन लिया गया है। समिति के सदस्यों में डॉ विश्वास चौधरी, डॉ अशोक कटारिया, डॉ आशीष गर्ग, डॉ एसपी सिंह शामिल हैं। सभी विजयी प्रत्याशियों को समिति की ओर से शुभकामनाएं प्रेषित की गई। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी द्वारा जल्द ही शपथ ग्रहण की जाएगी।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *