डॉ जयपाल सिंह चौहान भाजपा संगठन को और अधिक मजबूत करने में जुटे, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं से कर रहे संवाद




नवीन चौहान
भारतीय जनता पार्टी के हरिद्वार जिलाध्यक्ष डॉ जयपाल सिंह चौहान इस समय संगठन को और अधिक मजबूत करने में जुटे हैं। लक्ष्य है कि आने वाले विधानसभा चुनाव पार्टी जिले की सभी सीटों पर भारी बहुमत के साथ विजय हासिल करें। इसके लिए वह बूथ स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं से वार्ता कर जरूरी दिशा निर्देश भी दे रहे हैं।
जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह चौहान ने इसी क्रम में 14 जुलाई को एक बैठक भी की जिसमें जिले के सभी पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों के साथ पार्टी के अगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। 21 जुलाई को जिला कार्यसमिति का आयोजन किया जा रहा है। कार्यसमिति की बैठक में कोरोना काल में चलाए गए सेवा ही संगठन के द्वारा किये गए कार्यों की समीक्षा की जााएगी। भाजपा जिलाध्यक्ष ने पदाधिकारियों से कहा है कि वह सरकार की विकास योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का कार्य करें। सरकार की जनउपयोगी योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाने के लिए पारदर्शिता के साथ कार्य करें। बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की जाए और उनसे समस्याओं के बारे में विचार विमर्श कर उनका समाधान कराया जाए।
जिस तरह से भाजपा जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ाने के लिए संवाद शुरू किया है उससे कार्यकर्ता भी खुश नजर आ रहे हैं । सरकार की मंशा और पार्टी की नीतियों के साथ काम करने के लिए कार्यकर्ताओं से कहा गया है। 16 जुलाई से प्रदेश के लोक पर्व हरेला पर बृहद स्तर पर जनपद के सभी मंडलों में वृक्षारोपण अभियान चलाने के निर्देश भी जिलाध्यक्ष ने दिये। उन्होंने एक बूथ में कम से कम 10 पेड़ लगाने का लक्ष्य दिया है। डॉ जयपाल सिंह चौहान स्वयं भी जनता के बीच जा रहे हैं ओर उनसे समस्याओं के बारे में पूछ रहे हैं। जनता की समस्या का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराने का कार्य भी वो कर रहे हैं।

विधानसभा चुनाव को लेकर डॉ जयपाल सिंह का साफ कहना है कि इस बार रिकार्ड मतों से पार्टी प्रत्याशी को चुनाव में जीताकर भेजा जाएगा। सरकार जनता के हितों के लिए काम कर रही है। सरकार ने भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया है। अवैध कार्यों पर भी लगाम कसी है। इसीलिए जनता भी चाहती है कि प्रदेश में भाजपा की ही सरकार बने।

कोरोना महामारी से बचाव के लिए लोगों से कोरोना वैक्सीनेशन अभियान से जुड़ने की अपील भी जिलाध्यक्ष कर रहे हैं, कार्यकर्ताओं से भी उन्होंने कहा कि अपने आसपास के लोगों को इसके लिए प्रेरित करें और वैक्सीनेशन अभियान को सफल बनाने में मदद करें। डॉ जयपाल सिंह चौहान के इस प्रयास से कोरोना वैक्सीनेशन अभियान को सफलता भी मिल रही है। यही कारण है ​जिले में वैक्सीन कराने वाले लोगों का ग्राफ काफी ऊपर है।

अभी मॉस्क और समाजिक दूरी जरूरी
​हरिद्वार के भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ जयपाल सिंह चौहान ने लोगों से अपील की है कि अभी कोरोना गया नहीं है, तीसरी लहर की संभावना अभी बनी हुई है। इसलिए लोगों को अभी मॉस्क का इस्तेमाल करते रहना होगा। सामाजिक दो गज की दूरी का पालन और समय समय पर हाथों का सैनेटाइजेशन करना होगा। बिना वजह भीड़ में जाने से बचना होगा।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *