छात्राओं से अश्लीलता और छेड़छाड़ में डीपीएस का शिक्षक गिरफ्तार




योगेश शर्मा.
दिल्ली पब्लिक स्कूल के एक शिक्षक को स्कूल की छात्राओं के साथ अश्लीलता और छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। शिकायत मिलने पर स्कूल की आंतरिक समिति ने भी जांच की थी, जिसमें छात्राओं के बयान लिए गए थे और बयानों के आधार पर आरोप सही पाए गए थे।

यह मामला बुलंदशहर स्थित दिल्ली पब्ल्कि स्कूल का है। यहां का एक शिक्षक जो हिन्दी विषय पढ़ाता था उसे गिरफ्तार किया गया है।

आरोप है कि​ शिक्षक पढ़ाते समय अश्लील बातें और छात्राओं से छेड़छाड़ करता है। छात्राओं ने यह बात अपने अभिभावकों से बतायी।

जिसके बाद अभिभावकों ने स्कूल प्रशासन ने इस संबंध में बात कर उन्हें पूरे मामले से अवगत कराया। स्कूल प्रशासन ने आंतरिक समिति को पूरे मामले की जांच सौंप दी।

जांच के दौरान छात्राओं के बयान लिए गए, बयानों के आधार पर शिक्षक सुरेंद्र को दोषी पाया गया जिसके बाद उसके खिलाफ उप प्रधानाचार्य सावन कुमार ने पुलिस में तहरीर दी।

पुलिस के मुताबिक तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *