दहेज लोभियों की भेंट चढ़ी नव विवाहिता




सोनी चौहान
कोतवाली तीतरों के गांव झाडवन में देहज लोभियो की भेंट एक नव विवाहिता चढ गई। विवाहिता की मौत से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। मृतका के पिता ने 3 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
गौरतलब है कि इसी वर्ष 19 सितंबर को शायबा की शादी हुई थी। अब तक जिसकी हाथों की मेहंदी का रंग भी फीका नहीं पड़ा था। आज मध्य रात्रि मे उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सायबा की हत्या का कारण दहेज मांगना बताया जा रहा है शायबा के पिता शकिल ने थाना हाजा पर तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया है।
सहारनपुर के मानकमऊ निवासी शकील अहमद ने अपनी पुत्री शायबा की शादी थाना तीतरों के गांव झाडवन निवासी शोएब पुत्र नाजर के साथ रचाई थी। बताया जा रहा है कि तभी से लड़की पर दहेज का दबाव ससुराल पक्ष की ओर से बनाया जा रहा था। 2 दिन पहले शुक्रवार को ही शायबा अपने मायके से ससुराल आई थी। सायबा का गला दबाकर उसके पति सहित अन्य ने उसकी हत्या कर दी। मौके पर पहुंचे गंगोह सीओ अजय कुमार शर्मा, तीतरो थानाध्यक्ष मुकेश कुमार गौतम, ननोता थानाध्यक्ष, नकुड नायब अजब सिंह राणा सहित अन्य पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *